• Sat. Aug 1st, 2026

कुंभकर्णी नींद से जागी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास में हुए घोटाले को लेकर ज्ञापन दिया

BySurendra Jain

Jun 18, 2018

रतलाम।प्रधानमंत्री आवास योजना की कलेक्टर द्वारा अनुमोदित सूची में हेर फेर कर पात्र व्यक्तियों के नाम हटाकर अपात्र के नाम जोड़कर फर्जी दस्तावेज लगाकर अनियमितता करने वाले कर्मचारियों को बर्खाश्त करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रतिपक्ष नेता यास्मीन शेरानी के नेतृत्व में जिलाधीश के नाम ज्ञापन शहर एसडीएम अनिल भाना को दिया। ज्ञापन का वाचन पार्षद रजनीकांत व्यास ने किया।
ज्ञापन में कहां कि वैधानिक अनुमोदित सूची में दर्ज नाम जिनके थे उन नामों को प्रथम किस्त के पचास हजार नहीं दिए गए उन्हें प्रथम किस्त राशि जारी की जाए।
जो सूची में दूसरी, तीसरी व चौथी, पांचवी किश्त से वंचित है उन्हें तत्काल राशि जारी की जाए। साथ ही क्षेत्र में मुख्यमंत्री पेयजल योजना के अंतर्गत डाली गई पाइप लाइन वह पानी की टंकी का कार्य विगत 6 माह पूर्व ही पूर्ण होने के बाद भी टंकी में पानी भरने की लाइन अभी तक कार्य पुर्ण नहीं हुआ।जिसके कारण स्थानीय आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है समय रहते इन मांगों पर अमल नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कारवाई की जाए नहीं तो शहर कांग्रेस पार्षद दल क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रेमलता दवे, राजीव रावत, शान्तिलाल वर्मा भी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!