रतलाम। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोककर लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन पूछने पर नहीं दिखाने पर उक्त बाइक को थाना परिसर में खड़ी करवा दी। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के तीन मण्डल अध्यक्ष बाईक छुड़वाने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। काफी देर तक थाना परिसर के सामने नारेबाजी हंगामा होता रहा लेकिन बिना चालान के यातायात पुलिस ने गाड़ी नहीं छोड़ी। जानकारी के अनुसार दो बत्ती यात्रा थाने के सामने वाहन चेकिंग के दौरान एमपी 43 बीसी 2001 होंडा मोटरसाइकिल पर 3 सवारी बैठकर जा रहे थे। गाड़ी को पुलिसकर्मियों ने रोककर रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस मांगा। बाइक सवार द्वारा नहीं दिखाने पर बाईक थाना परिसर में खड़ी कर दी। इधर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशीष पंडित, सौरभ शर्मा, धीरज प्रजापति ने पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया। उसके कुछ देर बाद भाजपा युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे काफी देर तक नारेबाजी कर हंगामा किया।
इनका कहना
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर तीन सवारी बैठ कर जा रहे थे जिन्हें रोककर रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस मांगा।नहीं दिखाने पर गाड़ी खड़ी कर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
दीपक शुक्ला
यातायात थाना प्रभारी
भाजयुमो के 3 मंडल अध्यक्ष पहुंचे एक बाइक को छुड़ाने
