रतलाम। डीजलशेड रोड निवासी एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने मृतिका के पति पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार डीजलशेड रोड निवासी रजिया बी पति शाहिद खान उम्र 27 वर्ष ने शुक्रवार रात को फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग रजीया को अचैत अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका का मयका ग्राम बडौद (आगर) का है। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग रतलाम पहुंच गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि रजिया को पति द्वारा प्रताडि़त किया जाता था। जिस कारण उसने आत्महत्या की। बताया जाता है कि शुक्रवार रात को ईद पर खरीददारी करने को लेकर पति-पत्नी के बीचे हुए विवाद के बाद रजिया ने फांसी का फंदा लगाया था। मृतिका नवविवाहिता होने के कारण मामले की जांच सीएसपी विवेक सिंह चौहान कर रहे है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
