• Sun. Sep 20th, 2026

खेत पर करंट लगन से वृद्ध किसान की मौत

BySurendra Jain

Jun 16, 2018

रतलाम। खेत पर विद्युत मोटर चालू करने के दौरान विद्युत करंट लगने से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम हरथली में किसान भागीरथ पिता नानुराम पीटादार उम्र 70 वर्ष अपने पौते के साथ शनिवार सुबह खेत पर गए थे। मवेशियों को पानी पीलाने के लिए होद में पानी भरने के लिए उन्होंने विद्युत मोटर चालू की। मोटर चालू करने के दौरान उन्हे करंट लग गया और वह वहीं चिपक गए। यह देख उनका पौता भागा और अन्य खेत पर कार्य कर रहे किसानंों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर बडी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। मृत भागीरथ को रतलाम लाया गया, सूचना मिलने पर डीडीएन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!