• Sat. Sep 19th, 2026

सालाखेडी स्थित सेन्ट्रल बैंक एवं एटीएम में चोरी का प्रयास

BySurendra Jain

Jun 16, 2018

रतलाम। सालाखेडी स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि बदमाश वहां से कुछ नहीं ले जा पाए।
मिली जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा सालाखेडी में बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया। बदमाशों ने बैंक एवं एटीएम घुसकर तोडफ़ोड़ की लेकिन वह नगदी राशि ले जाने में सफल नहीं हो पाए है। मामले की जानकारी मिलने पर शाखा प्रबंधक त्रिलोक शुक्ला एवं सालाखेडी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!