• Sat. Sep 19th, 2026

वाहन के शोक ने बनाया चोर

BySurendra Jain

Jun 15, 2018

रतलाम। वाहन चलाने के शोक ने एक 16 वर्षीय युवक ने शहर में कई स्थानों से वाहन चोरी कर चलाता था पेट्रोल खत्म होने पर करमदी रोड़ स्थित ट्रेचिंग ग्र्राउंड में छोड़ देता था। पुलिस ने उक्त नाबालिग युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 4 बाइक जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक अमितसिंह ने बताया कि शहर में लगातार चोरियों की वारदात हो रही थी जिस पर पैनी नजर पुलिस द्वारा रखी जा रही थी। सतत निगरानी के दौरान एक 16 वर्षीय युवक को वाहन चोरी के आरोप में हरमाला रोड़ से गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशान देही पर करमदी रोड़ स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड से एक हीरो होंडा मोटर साइकल, 3 टीवीएस एक्सल मोपेड जब्त की है। युवक ने सभी वाहन चोरी करना कबूल किया है। तथा पुलिस को बताया कि व नये-नये वाहन चलाने के शोक में पुरानी चाबियों से गाड़ी स्टार्ट कर भाग जाता था।

 

You missed

error: Content is protected !!