• Sat. Sep 19th, 2026

पैसों के लालच में उतारा मौत के घाट, 3 गिरफ्तार, 1 फरार

BySurendra Jain

Jun 15, 2018

रतलाम। माननखेड़ा में विगत दिनों हुए अंधे कत्ल का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि पैसों की लालच में नशे की हालत में गायरी बस के संचालक दिनेश को ताउ के ढाबे के पीछे पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एएसपी के मार्गदर्शन में ढोढर चौकी प्रभारी ने सघन जांच पड़ताल में पाया कि कनघïट्टी निवासी एक युवक विगत दिनों से गुमशुदा है तथा परिजन तलाश कर रहे है। मृतक के भाई ईश्वर को थाने पर बुलाकर मृतक के फोटो, घड़ी, कपड़े, चप्पल आदि दिखाएं जिस पर ईश्वर ने अपनी भाई दिनेश की पहचान कर ली। पुलिस ने उक्त मामले में ढोढर निवासी दिलीप पिता भगवानलाल बांछड़ा (27), उम्मेदराम पिता दौलतराम (45), सपना पिता उत्तम चौहान (25), अरविंद पिता उत्तम चौहान निवासी माननखेड़ा ने मिलकर दिनेश को मौत के घाट उतारा। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अरविंद अभी फरार है। जिस पर पुलिस ने 5 हजार के ईनाम की घोषणा की है। घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनेश गायरी पिता प्यारचंद गायरी निवासी कनघट बस संचालक का कार्य करता था तथा अपने मित्र उदेराम के साथ माननखेड़ा के पास शराब पी रहा था शराब के नशे में दिनेश के पास पैसे होने के कारण उसे खेत में ले जाकर सिर पर पत्थर मारकर कुचल दिया। दिनेश की जेब से आरोपियों ने पैसे निकालकर आपस में बाट लिए।

You missed

error: Content is protected !!