• Tue. Aug 18th, 2026

गांव पलसोड़ी में हुए बस हादसे में 40 से अधिक लोगों पर प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

Jun 15, 2018

रतलाम। रतलाम शिवगढ मार्ग पर पलसोडी फंटे पर गुरुवार देर शाम को बस एवं बाइक चालक की हुई दुर्घटना में एक बालक एवं एक युवक की मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ कर उसमें आग लगा दी थी। इस हादसे में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 40 से अधिक लोगों के खि लाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम को हुई दुर्घटना में अमृत पिता मुकेश उम्र 4 वर्ष निवासी ग्राम पलसोडी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि और बाइक पर सवार बल्लू उर्फ बलवंत पिता रायसिह गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्वालगढ ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे उमराव सिंह पिता भुराजी गुर्जर निवासी ग्राम गुवा लगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया जाता है कि बस रतलाम से रावटी की ओर जा रही थी की पलसोडी फंटे के पास सडक किनारे पर खडा बच्चा दौड लगा दी जिसे बचाने मे सामने से आ रही बाइक भी बस से टकरा गई थी जिससे बल्लू उर्फ बलवंत की मौत हो गई थी और उमरावसिंह घायल हो गया था। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया आग लगा दी इस दौरान मार्ग से गुजर रही एक अन्य बस पर भी पत्थर लगने से उसके कांच टूट गए। सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. प्रदीप शर्मा ,सीएसपी विवेक सिंह चौहान एवं दीनदयाल नगर थाने के अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए थे। मृतको का पीएम शुक्रवार सुबह चिकित्सक ने कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले ने मर्ग कायम किया।
इन पर हुआ प्रकरण दर्ज
मामले में डीडीएन पुलिस ने फरियादी बने उमरावसिंह की रिपोर्ट पर जैन बस क्रमांक एमपी 43 ई 0295 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में ममला दर्ज किया। वहीं बस में तोडफ़ोड़ कर आग लगाने के मामले में फरियादी बने गोपाल िपता थावर निवासी बाजना की रिपोर्ट पर हरीश पिता देवा खराडी, खिमा पिता नानुराम खराडी, मोहनलाल गेहलोत, गणेश डामर, भाणजी खराडी शांतिलाल मईडा, रमेश खराडी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी तरह फायर ब्रिगेड पर पथरावर कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में फरियादी बने जितेन्द्र पिता विजेन्द्रसिंह राठौड़ निवासी जावाहर नगर की रिपोर्ट पर हरीश पिता देवा खराडी, खिमा पिता नानुराम खराडी, मोहनलाल गेहलोत, गणेश डामर, शांतिलाल मईडा, रमेश खराड़ी एवं 30-40 लोगोंं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

You missed

error: Content is protected !!