रतलाम। कृषक एवं एडवोकेट शिवराम पाटील ने अपनी जमीन में हेराफेरी करने वाले पटवारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही को लेकर कलेक्टर परिसर में मंगलवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ किया था जिसका समापन जिला अभिभाषक संघ ने भी किया और वे भी धरने पर बैठे थे। बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय पंवार, सचिव दीपक जोशी ने एडीएम कैलाश बुंदेला से मुलाकात कर शिवराम पाटील को आ रही परेशानी के बारे में अवगत कराया। श्री बुंदेला ने शिवराम पाटील को बुलाकर आश्वस्त किया कि मामले में उचित जांच कर लापरवाह के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संजय पंवार, सचिव दीपक जोशी सहित अन्य अभिभाषकगण मौजूद थे। श्री बुंदेला के आश्वासन के बाद वकीलों ने धरना समाप्त किया।
