रतलाम। मानव सेवा समिति द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित एवं बढ़ावा देने की मुहिम के अंतर्गत रतलाम शहर के बाजना बस स्टेण्ड क्षेत्र में किए जा रहे पेड़ प्रत्यारोपण कार्यक्रम के लिए राशी रुपए 31000 का चेक एडीएम डॉ कैलाश बुंदेला को प्रदान किया।
मानव सेवा समिति (ब्लड बैंक) पर आयोजित इस पुनित कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मोहन मुरलीवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव सेवा समिति द्वारा वर्षों से वृक्ष लगाओ – पर्यावरण बचाओ, जल बचाओ, रक्तदान कर जीवन बचाओ, आदि समाज सेवा कार्यों को बढ़ावा देने हेतु रक्तदाता को दिए गए स्मृति चिन्ह पर यह स्लोगन लगे रहते हैं। उनका कहना है कि वे जब भी बाजार में स्मृति चिन्ह को लेकर निकलते हैं तब स्मृति चिन्ह पर अंकित स्लोगन से सेवा भावना की प्रेरणा मिलती है।
शहर में हो रहे ट्री ट्रांसप्लांटेशन को देख रहें एडीएम कैलाश बुंदेला ने कहा कि रतलाम शहर की जनता एवं संस्थाओं द्वारा इस पुनीत कार्य में बढ-चढ कर सहयोग दिया जा रहा है साथ ही उन्होने मानव सेवा समिति द्वारा रक्त सेवा क्षेत्र में किये जा रहें अभुतपूर्व कार्य की प्रशंसा की साथ ब्लड बैंक का अवलोकन करने के पश्चात़ मुझे यह की स्वच्छता देख कर प्रभावित किया है। आप जैसी संस्था को शासकीय अस्पताल में भी स्वच्छता में सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद रतलाम के जिला उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, जिला समन्ववयक रत्नेश विजयवर्गीय, मानव सेवा समिति के सचिव गोपालकृष्ण सोडाणी, सुरेश अग्रवाल, जिनदास लूनिया, सुरेंद्र सुरेका, राजकुमार सुराणा, कांतिलाल वशिष्ठ, गुमानमल नाहर, प्रकाश नलवाया, गोविंद काकानी, कुमारी द्राक्षी काकानी एवं मानव सेवा समिति ब्लड बैंक स्टॉफ आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सुरेका एवं आभार प्रदर्शन राजकुमार सुराणा ने किया।
हर जीवन को बचाना मानव का कर्तव्य है, शहर में हो रहे ट्री ट्रांसप्लांटेशन हेतु मानव सेवा समिति आगे आई – ट्रांसप्लांटेशन हेतु एडीएम कैलाश बुंदेला को 31000 का चेक दिया।
