• Fri. Oct 2nd, 2026

तालाब में डूबने से महिला की मौत

BySurendra Jain

Jun 14, 2018

रतलाम। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम खोरा में महिला के तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सबुड़ी पति कैलाश डामर उम्र 30 निवासी ग्राम खोरा गांव के ही तालाब में नहाने गयी थी जंहा पैर फिसल जाने के कारण वो तालाब की गहराई में चली गयी। तैरना नही आने के कारण महिला की गहरे पानी मे जाने से मौत हो गयी। बहुत देर तक घर वापस नही आने पर महिला की लड़की ने अपनी माँ की तलाश शुरू की जिसपर उसने अपनी मां का शव गांव के तालाब में तैरता पाया जिसकी जानकारी उसने तत्काल अपने परिजनों को दी जिसपर गांव के लोगो ने महिला को तालाब के बाहर निकाला जब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उक्त घटना की जानकारी बाजना पुलिस को दी गयी जिसपर टीआई आनंद भाभोर दल के साथ मौके पर पहुचे तथा शव को पीएम के लिए बाजना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुचाया जंहा पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया । पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टीयता में मामला पैर फिसलने से पानी मे जाने के कारण मौत का लग रहा है,उक्त मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

error: Content is protected !!