• Sat. Sep 19th, 2026

करंट लगने से हेल्पर की मौत

BySurendra Jain

Jun 13, 2018

रतलाम। जिले के डेलनपुर ग्र्राम में बिजली खंबे पर कार्य करने के दौरान हेल्पर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही व परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार डेलनपुर निवासी लाईनमेन धनीराम पटेल ने परमिट लेकर 11 हजार केवी की लाईन के खंबे पर हेल्प बाबूलाल पिता अमरु अटोरिया को चढ़ाया वहीं नीचे अन्य हेल्पर वरदु साथ में था। कार्य करने के दौरान अचानक बिजली के तारों में करंट आ गया जिससे बाबूलाल वहीं चिपक गया। लाईनमेन व वरदू हेल्पर ने मिलकर रस्सी से बांधकर उसे नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना जांच कर रहा है।

You missed

error: Content is protected !!