• Sat. Sep 19th, 2026

तोगडिय़ा का मोदी सरकार पर बड़ा हमला मंदिर बनाने की बात करते हैं मंदिर बनाना इनके एजेंडे में नहीं

BySurendra Jain

Jun 9, 2018

रतलाम। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और मोदी के पूर्व साथी प्रवीण तोगडिय़ा ने मोदी सरकार पर आज रतलाम में बड़ा हमला किया पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल के लिए मुझे अंक देने का कहा जाए तो मैं जीरो अंक दूंगा और राम मंदिर के मुद्दे पर तो मैं मोदी सरकार को – 20 अंक दूंगा जब उनसे कांग्रेस और भाजपा की सरकारों में बेसिक फर्क पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस वचन नहीं देती है। इसलिए कुछ नहीं करती लेकिन मोदी सरकार ने चीन वचनों को जनता को दिया था। उनमें से एक भी वचन पूरा नहीं किया उन्होंने कहा कि मुझे क्रस्स् के एक नेता ने कहा कि अगर 2019 के पूर्व मंदिर का कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो अगले 30 सालों तक भाजपा सरकार नहीं आएगी आज देश में किसानों और मजदूरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है उन्होंने बताया कि बहुत जल्द वह हिंदुओं के लिए एक नया संगठन प्रारंभ करने वाले हैं और उसके नाम की घोषणा 24 जून को की जाएगी आगामी चुनाव में जो सरकार बनेगी। वह हिंदुओं और किसानों की सरकार होगी तोगडिय़ा ने बताया कि वह देश के हर हिस्से में जाकर किसानों से मिल रहे हैं आज किसान आर्थिक रुप से पूरी तरह टूट चुका है प्रधानमंत्री बीमा योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है विमा योजना सिर्फ प्राइवेट बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। भावंतर योजना भी व्यापारियों के फायदे के लिए प्रारंभ की गई है खेती किसानी के देश में पिछले 4 सालों में केंद्र सरकार ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है गोरखपुर कैराना और फूलपुर के चुनाव में आने वाले लोकसभा चुनाव की इबारतऔर इमारत तैयार कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!