• Sat. Sep 19th, 2026

लेन देन के मामले में हुई हत्या में पुलिस ने 7 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 2 फरार

BySurendra Jain

Jun 8, 2018

रतलाम। विगत दिनों आपसी विवाद में जावरा में हुई हत्या के मामले में जावरा पुलिस ने 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है वही दो व्यक्ति अभी भी फरार हैं जावरा पुलिस ने छह दिन पूर्व लेनदेन के विवाद में हुई हत्या के मामले दो आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने मृतक पर चाकू और तलवार से  हमला कर मौत के घाट उतार दिया था ।
शुक्रवार को जावरा सीएसपी(आईपीएस) आशुतोष बागरी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया की शहर के मेवातीपुरा निवासी शरिफ पिता हब्बु खां कुरैशी और जब्बार पिता अब्दुल हकीम भैंसों का व्यापार करते है । जब्बार कुरैशी द्वारा शरिफ खाँ को भैंसे खरीदवाई गई थी, जो 2 लाख 90 हजार रुपए किमत की थी। इन रूपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के मध्य विवाद चल रहा था। 2 जून को रात्री करीब 8.40 बजे मोहम्मद हुसैन पिता हब्बु घर पर था तभी जब्बार कुरैशी, इमरान, फैजान, अफरोज , बाबु ,मेहफूस, जर्रार,मुज्जु, वकिल निवासीगण जेल रोड जावरा  आये और मोहम्मद हुसैन के भाई शरीफ को गालियां देने लगे। इसके छोटे भाई आमजद ने इन सभी लोगों को गालियां देने से मना किया और बोला कि शरीफ अभी घर पर नहीं है । इतना बोलते ही आरोपियों ने एक मत होकर अमजद को पकड़ा और जब्बार एवं इमरान ने साथ में लाये चाकु एवं तलवार से जान से मारने की नियत से अमजद पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपियों ने  लकडिय़ों एवं ल_ से मारपीट भी की। मौके पर शेरु बीच बचाव करने गया तो जब्बार ने शेरु को भी चाक से मारा। हमले में गंभीर घायल  अमजद को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल जावरा ले जाया गया, जहां चिकीत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जावरा शहर थाना पुलिस ने  आरोपियों के खिलाफ 302,147,148,324,294 के तहत हत्या एवं बलवे का प्रकरण दर्ज किया।
मामले में एमपी अमित सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां. राजेश सहाय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी व थाना प्रभारी जावरा शहर को तत्काल आरोपीगण को गिरफ्तार करने एवं घटना के हर पहलू पर जांच करने के निर्देश दिये । नगर पुलिस अधीक्षक  श्री बागरी ने मुखबीर सक्रीय करते हुए थाना जावरा शहर की टीम व एसआईटी टीम को तत्काल आरोपीगणों की धरपकड़ करने के लिए रणनिती बनाई। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी तालनाका होटल के पास बैठे है ,जो भागने की फिराक में है । सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर इमरान पिता खुदा बख्स 24 वर्ष, फैजान पिता जब्बान  उम्र 20 वर्ष,
अफरोज पिता जब्बार उस 21 वर्ष ,बाबु पिता जब्बार कुरेशी उस 22 वर्ष,मेहफूज पिता कल्लु कुरेशी उम्र 25 वर्ष , जर्रार पिता सिकंदर कुरेशी उम्र 19 वर्ष,मुज्जु् पिता सलाम कुरेशी उम्र 27 वर्ष, सभी निवासी जेलरोड जावरा को गिरफ्तार कर लिया। वही घटना में संलग्न अन्य दो व्यक्ति जब्बार पिता अब्दुल हकीम , वकिल पिता अब्दुल हकीम निवासी जेलरोड़ जावरा अभी फरार है।

You missed

error: Content is protected !!