• Sat. Sep 19th, 2026

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 की मौत ड्राइवर मौके से फरार

BySurendra Jain

Jun 8, 2018

रतलाम/बाजना। बाजना बांसवाड़ा मार्ग परबाजना से 4 किलोमीटर दूर मंडलिया घाट पर गुरुवार शुक्रवार की रात को रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी खा गई।जिसमें एक व्यक्ति की रेत में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों के सुपुर्द किया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की रात 2 बजे के लगभग माही से रेत भरकर बाजना की ओर आ रही ट्रैक्टर ट्राली माडंलिया घाट पर पलटी खा गई जिसमें ट्राली पर बैठे धूलिया पिता कालू 27 साल निवासी बाकी की रेत में दबने से मौत हो गई वही हरीश पिता मानजी ट्रैक्टर पर बैठा था इसे मामूली चोट आई घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया सूचना मिलने पर बाजना पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली हटाकर शव निकाला पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!