• Sun. Aug 2nd, 2026

भारी बारिश से मुंबई में अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टी रद्द

BySurendra Jain

Jun 8, 2018

मुंबई। मानसून के मुंबई पहुंचने के बाद बुधवार रात से अब तक भारी बारिश के कारण मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दादर, परेल, कफ परेड, बांद्रा, बोरिवली और अंधेरी में पानी जमा हो गया। लोकल ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को मुंबई तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिन भारी बारिश के

मुंबई में बुधवार-गुरुवार को हुई बारिश मानसून पूर्व की है, लेकिन मौसम विभाग ने कोंकण तट पर मानसून के पहुंचने की जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि 9, 10 और 11 जून को कोंकण के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ ओर पालघर में भारी बारिश हो सकती है। बृहन्मुंबई महापालिका परिषद (बीएमसी) ने सभी अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। लोगों से घर के बाहर की गतिविधियां सीमित रखने और मौसम पर नजर रखने को कहा गया है।

राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमें परेल मानखुर्द (पूर्वी उपनगर के लिए) और अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पश्चिमी उपनगर के लिए) तैनात रहेंगी। इसके अलावा कोलाबा, वर्ली, घाटकोपर, ट्रांबे, मलाड में नौसैनिक तैनात रहेंगे। 24 प्रशासनिक वार्डों में स्कूल परिसरों

केरल में भी भारी बारिश

केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने के बाद भारी बारिश हुई है। तिरुवनंतपुर में गुरुवार सुबह 8ः30 बजे 45.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अगले पांच दिनों तक राज्य में वर्षा जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में कमदबाव का क्षेत्र बनाउधर, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह जल्द दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इस कारण पश्चिम बंगाल व ओडिशा में मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।

error: Content is protected !!