• Sun. Aug 2nd, 2026

खबर पक्की का असर, नामली नगर पंचायत ने गलती मानी नया विज्ञापन जारी किया

BySurendra Jain

Jun 7, 2018

रतलाम। 4 जून को पत्रिका और भास्कर में प्रकाशित नामली नगर पंचायत की विज्ञप्ति में अपने 4 बैंकों के खाता नंबर सार्वजनिक कर आईएफएससी कोड बताए थे इस खबर को खबर पक्की द्वारा प्रकाशित कर यह बताया गया था कि इस तरह खाता नंबर सार्वजनिक किए जाने से साइबर लुटेरों को आमंत्रित किया जा रहा है कि वह आपके खाते में सेंध लगाकर आसानी से खाते खाली कर सके इस खबर से नामली नगर पंचायत में अफरा तफरी मच गई और तुरंत आनन फानन में नई विज्ञप्ति जारी कर यह बताने की कोशिश की जा रही है कि उक्त खाता नंबर गलती से सार्वजनिक हो गए हैं और जिनको भी नीलामी में भाग लेने के लिए राशि जमा करानी है वह नगर पंचायत के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें नगर पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा व कार्यपालन अधिकारी अरुण ओझा के नाम से आज के दैनिक भास्कर में छपी उक्त विज्ञप्ति का भुगतान पुन: नगर पंचायत नामली द्वारा किया जाएगा जो कि जनता के पैसे का अपनी लापरवाही के कारण दुरुपयोग है नगर पंचायत में इस लापरवाही के लिए किसी भी दोषी अधिकारी को अभी तक जिम्मेदार नहीं बताया है जबकि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति से ही इस विज्ञप्ति का खर्च वसूला जाना चाहिए।

error: Content is protected !!