रतलाम। शिवराज किसानो को भगवान व अपने आप को पुजारी बताते हैं पुजारी आज भगवान पर ही डंडे बरसा रह है। उक्त बात राज्यसभा सदस्य पूर्व मंत्री राजमणि पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जन जागरण यात्रा निकाली जा रही। यात्रा 7 मई को रीवा से प्रारंभ कर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई रतलाम पहुंची यात्रा का समापन 15 जून को भोपाल में होगा।
पटेल ने कहा की सत्ता बदलो संविधान बचाओ जन जागरण यात्रा भाजपा सरकार की गलत नीतियों एवं जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली जा रही है। प्रदेश के 40 जिलों में यात्रा भ्रमण कर 15 जून को भोपाल पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।यात्रा के दौरान गांव गांव में गरीबों आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों के खिलाफ हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए यात्रा आगे बढ़ रही है। पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार कथनी और करनी में अंतर है पहले उन्होंने गरीबों पिछड़े वर्ग को सुनहरे वादे कर सपने दिखाए और बाद में उन्हें अधिकारों से भी वंचित किया गया है।पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि एक प्रदेश में पुजारी बन बैठा जो किसानों को भगवान मानता है लेकिन किसानों पर डंडे मारने पर भी नहीं चूक रहा है वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आप को देश का चौकीदार कहता है लेकिन देश में कई लोगों ने बड़े-बड़े घोटाले कर देश छोड़कर भाग गए नीरव मोदी और माल्या जैसे को केंद्र सरकार पकड़ नहीं पाई है।प्रदेश में व्यापम के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं प्रजातांत्रिक देश में जनता सबसे बड़ी ताकत है और हम जनता के पास जाकर भाजपा को सत्ता से हटाने व संविधान की रक्षा करने के उद्देश्य को लेकर जन जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। जिसमें गांव गांव और शहर शहर से काफी रिस्पांस मिल रहा है कांग्रेस ने हमेशा किसान गरीबों को जोडऩे का कार्य किया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राठौड़, युवा नेता राकेश झालानी,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिराम पाटीदार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कोमल धुर्वे, हिम्मत श्रीमाल सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
शिवराज किसानो को भगवान व अपने आप को पुजारी बताते हैं पुजारी आज भगवान पर ही डंडे बरसा रह है : पूर्व मंत्री राजमणि पटेल
