• Sat. Aug 1st, 2026

मोदी जादूगर है : सांसद चिंतामणि मालवीय

BySurendra Jain

Jun 6, 2018

रतलाम। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे जादूगर है कि उनका जादू देश ही नहीं विदेशों में भी चल रहा है उन्होंने देश का मान विदेशों में बढ़ाया है विश्व नेता के रूप में भारत उभरा है।हमारे देश की जीडीपी ग्रोथ चाइना से भी अधिक है प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लिए योजना चलाई करोड़ों लोगो को लाभान्वित किया हैं।
उपरोक्त बात उज्जैन क्षेत्र के सांसद चिंतामणि मालवीय ने केंद्र सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धि पत्रकारों से सांझा करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 48 वर्षों की सरकार ने जो कार्य नहीं किए उसकी तुलना में हमने 48 माह की मोदी सरकार में देश हित में निर्णायक कार्य किए हैं सफाई व स्वच्छता अभियान को आंदोलन के रूप में पूरे देश में चलाया आज शहरों में सफाई दिखाई दे रही है हमारी सरकार ने मूलभूत सुविधा आम लोगों को दी स्वच्छ भारत मिशन के तहत चार लाख गावो को खुले में शौच से मुक्त कराया है।आधार को कानूनी स्वरूप देने का कार्य किया है तथा आधार को बैंक और गैस से जोड़कर भ्रष्टाचार भी कम किया है। केंद्र सरकार की योजनाओं में उज्ज्वला योजना के तहत हर घर में गैस पहुंचाने का कार्य तथा जो गरीब बैंको से दूर थे उन्हें जन धन योजना के माध्यम से बैंक खाते खुलवाने का कार्य किया है। गैस को आधार से जोडऩे पर फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगा है जहां दोनों कनेक्शन थे ऐसे डेढ़ करोड़ लोगों के कनेक्शन बंद हुए हैं देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने सब्सिडी छोड़ी है। जिसका लाभ गरीबों को मिला है उन्होंने केंद्र सरकार की योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अटल पेंशन, जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित कृषि क्षेत्र में किए गए गुणात्मक सुधार कार्यों की बात बताई 4 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश को मजबूती देने का कार्य किया है सांसद मालवीय द्वारा उपस्थित पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब नहीं देने पर पत्रकार नाराज भी हुए।

You missed

error: Content is protected !!