रतलाम। सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम मऊडा कोटड़ा में शादी नहीं कराने से नाराज युवक ने धारदार हथियार से मां की गर्दन काटकर की हत्या। बताया जाता है कि 28 वर्षीय रामचंद्र नामक युवक की शादी नहीं हुई है। उसने मां से कहा कि उसकी शादी क्यों नहीं कराते। मां ने समझाने का प्रयास किया, इस पर वह गुस्सा हो गया और धारदार हथियार से मां पर तीन चार वार कर दिए। वार से मां की गर्दन आधी कट गई और हाथों व पीठ पर चोट आई ओर मोके पर ही मौत हो गई।
