• Sat. Nov 7th, 2026

किसानों के सब्र का इंतिहान ले रही है सरकार, छोटे भुगतान भी नगद नहीं देने पर फिर हुआ विवाद

BySurendra Jain

Jun 5, 2018

रतलाम। सैलाना बस स्टैंड स्थित लहसुन प्याज मंडी में उस समय किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई जब व्यापारियों में लहसुन बेचने आए नगरा,बाजनखेड़ा आदि गांव के किसानों को नगद भुगतान देने से इनकार करते हुए कहां की 10 हज़ार तक का भी भुगतान होगा तो आधा नगद तथा आधा बैंक से मिलेगा। आक्रोशित किसानों ने मंडी का गेट लगाते हुए सड़क पर ही ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी कर दी जिससे ट्राफिक जाम हो गया।सुचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे स्टेशन रोड पुलिस थाना प्रभारी ने किसानों से बातचीत कर समझाया और गेट खुलवाया।
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी पत्र क्रमांक 6-4/ 2018/58 दिनाक 4 जून को जारी किया गया। आदेश मे लसुहन प्याज के विक्रय मूल्य का 50त्न या दस हजार जो भी कम हो क्रेता व्यापारी द्वारा आरटीजीएस या किया एनईएफटी के माध्यम से किसान के बैंक खाते में भुगतान किया जाना अनिवार्य है।
व्यापारियों ने किसानों को इसका हवाला देते हुए कहां की 10,हजार तक की फसल बेचने वालों को भी आधी ही राशि नगद भुगतान होगी आधी बैंक खाते में जमा होगी जिससे किसान भड़क गए और उन्होंने मंडी गेट बद कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया और स्थिति शांत की।

error: Content is protected !!