रतलाम। विश्व पर्यावरण दिवस पर 80 फीट रोड के पीछे स्थित कल्पतरु कॉलोनी के निवासियों ने जागरूकता दिखाते हुए कॉलोनी की आरक्षित बगीचे की जमीन पर पौधे रोपकर बगीचा विकसित करने की शुरुआत की। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद पप्पू पुरोहित, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने पौधारोपण कॉलोनी के रहवासियों को बगीचा विकसित करने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बगीचा विकसित करने के शुभारंभ कार्यक्रम में कल्पतरु कॉलोनी के उत्तर रेलवे कर्मचारी राजकुमार शुक्ला, एस एन सालवी, महिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश शर्मा, शेखर व्यास, अजय राठोर, भेरूलाल दुबे, नंदकिशोर शर्मा, पंकज भिलाला, चौहान मैडम और कॉलोनी के बहुत सारे स्त्री, पुरुष अपनी सहभागिता दिखाते हुए पर्यावरण जागरुकता का परिचय दिया और बगीचा विकसित करने की शपथ ली।
