रतलाम। आज सुबह जिले की जावरा तहसील में उस समय सनसनी फैल गई जब नगर पालिका के पीछे एक नवजात का शव बरामद हुआ। नवजात को तुरंत जावरा सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्रभारी सिविल सर्जन प्रकाश उपाध्याय ने उस को मृत घोषित किया। जावरा शहर थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने कहा कि नवजात की मृत्यु का पूरा विवरण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। किंतु मानवता को कलंकित करने वाली इस घटना ने शहर के लोगों में कंपकपी फैला दी आखिर कोई मां इतना निष्ठुर कैसे हो सकती है की अपने कलेजे के टुकड़े को इस तरह कचरे के ढेर पर फेंक दे । खैर यह कलयुग है यहां जो भी हो जाए थोड़ा है।
