• Sun. Aug 2nd, 2026

भाजपा ने शुरू किया संपर्क अभियान, शिवराज और राकेश सिंह ने प्रबुद्धजनों से मांगा समर्थन

BySurendra Jain

Jun 4, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को समर्थन के लिए संपर्क अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने की। मुख्यमंत्री ने अभियान के तहत रिटायर्ड मेजर जनरल एचएस बेदी और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एचएस त्रिवेदी के घर पहुंचकर भाजपा की विचारधारा और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह उद्योगपति सुधीर अग्रवाल और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जलालुद्दीन रिजवी के घर पहुंचे और उन्हें पार्टी व सरकार की रीति-नीति से अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर भी मौजूद थे।
प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने मप्र हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस शीला खन्ना के घर जाकर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी दी।

error: Content is protected !!