• Sat. Sep 19th, 2026

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कश्यप को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

BySurendra Jain

Jun 2, 2018

रतलाम। पूर्व में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके रतलाम विधायक चेतन्य कश्यप जो कि अभी राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष है को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर नवंबर में संभावित मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रबंध समिति के अंदर कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। वैसे भी प्रबंधकीय कौशल में रतलाम विधायक चैतन्य कश्यप का संगठन में काफी नाम है और चुनाव प्रबंध संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर से उनके काफी मधुर रिश्ते है और 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा के लिए इस बार राह वैसे भी आसान नहीं है इन्ही सब परिस्थितियों के मद्देनजर चुनाव प्रबंध समिति के अंदर अनुभवी और प्रबंध कौशल से भरपूर व्यक्तियों की जरूरत को देखते हुए सूत्रों की माने तो रतलाम विधायक चेतन कश्यप को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

You missed

error: Content is protected !!