रतलाम। कल रात को जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था शाम को 7 बजे बत्ती गुल होती है शहर का अधिकांश हिस्सा अंधकार में डूब जाता है। पब्लिक के लोग विद्युत मंडल से फोन पर जवाब मांगते हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार जवाब देने के लिए तैयार नहीं एक घंटा बीतता है 2 घंटे बितते हैं 3 घंटे बीतते हैं और 4 घंटे के बाद जब जनता के सब्र का पैमाना छलकने लगता है और विद्युत मंडल के महलवाडा स्थित चौकी पर भीड़ का जमावड़ा हो जाता तब सीएसपी विवेक सिंह चौहान आकर भीड़ को समझाने की कोशिश करते हैं। यह कौन से युग में जी रहे हैं हम आज डिजिटल इंडिया का जमाना है। 1 सेकंड में खबर पूरी दुनिया में फैल जाती है उसके बावजूद जिम्मेदार जवाब देने के लिए या तो तैयार नहीं होते और तैयार होते हैं तो उसमें बहुत देर कर देते हैं। जिम्मेदारों के सही जवाब नहीं देने से अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है कोई बोल रहा था लाइट 1 बजे आएगी कोई बोल रहा था 1.30 बजे आएगी तो कोई बोल रहा था 2.30 बजे आएगी। जितने मुंह उतनी बातें विद्युत मंडल में दर्जनों अधिकारी ऐसे है जो रुपए 100000 महीना से ज्यादा सैलरी पाते हैं। उपभोक्ता यदि 1 महीने बिल नहीं भरता है तो उसका कनेक्शन तुरंत काट दिया जाता है उसके बावजूद सबसे लचर सेवाएं इस विभाग की है। 2 महीने से प्री-मानसून मेंटेनेंस चल रहा है और जरा सी हवा चलने और बूंदाबांदी होने पर यदि 4 घंटे लाइट चली जाए तो उसकी सेवा पर स्वयम प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है कल रात को जिस तरह इस विभाग के जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया और शहर की कानून व्यवस्था बिगाडऩे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है इस भयानक गर्मी के मौसम में जिस तरह विद्युत सप्लाई प्रभावित हो रही है और विभाग द्वारा सही स्थिति बता कर जनता को संतुष्ट नहीं किया जा रहा है उससे किसी भी दिन जन आक्रोश भडक़ सकता है और इसकी सारी जवाबदारी जिम्मेदारी इस विभाग की घटिया सेवा और लचर कार्यप्रणाली को जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चाहिए किसान आंदोलन अपनी जगह है लेकिन शहर के बाकी विभागों की कार्य प्रणाली को भी सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाए और निरंतर समीक्षा करें नहीं तो शहर की बिगड़ती जलप्रदाय व्यवस्था सडक़ों की बदतर स्थिति और विद्युत मंडल की लचर सेवाओं के कारण किसी भी दिन शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति निर्मित होकर रतलाम की शांत फिजा को अशांत कर सकती है।
