रतलाम। जरा सी हवा में शहर के अनेक हिस्सों की बिजली जरा सी बूंदाबांदी और हल्के सी हवा ने विद्युत मंडल के सारे मेंटेनेंस की पोल खोलकर रख दी हर वर्ष बारिश के पूर्व मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत मंडल द्वारा लाखों रुपए खर्च कर मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है। किंतु हर बार मेंटेनेंस के बाद पहली बारिश में ही सारी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है तो फिर ऐसे मेंटेनेंस का औचित्य क्या इस भयानक गर्मी के मौसम में जरा सी बूंदाबांदी ने जहां उमस इतनी बढ़ा दी है वहीं बेहाल बिजली व्यवस्था ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर के अनेक हिस्सों में बिजली गुल होने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और बहुत सारी जनता रात को 11.15 बजे मालवाड़ा स्थित विद्युत मंडल की चौकी पर पहुंच गई अगर पहली बारिश में यह हाल है तो आगे जब भारी बारिश होगी तो आप कल्पना कर सकते हैं कि विद्युत मंडल का मेंटेनेंस किस तरह ठेंगा दिखाएगा हर साल वृद्धि दरें बढ़ाकर लोगों को भारी भरकम बिल थमाने वाला विद्युत मंडल सेवा के नाम पर बिल्कुल जीरो है।
