• Sat. Sep 19th, 2026

ट्रेन में दोस्ती की और कर लिया अपहरण, 1 गिरफ्तार, 3 फरार

BySurendra Jain

May 30, 2018

रतलाम। रीवा जिले के झोर निवासी एक 22 वर्षीय युवक का ट्रेन में यात्रा के दौरान दोस्ती कर उसे अपह्त कर लिया। युवक के मोबाइल से ही फोन लगाकर 1 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रतलाम पुलिस ने अपह्त युवक को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाकर रीवा पुलिस व परिजनों के सुपुर्द किया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। शेष तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। पकड़े गये आरोपी को रतलाम पुलिस ने रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस कंट्रोल रुम पर आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान ने बताया कि प्रहलाद कोरी पिता संपत्ति कोरी (50) निवासी झोहरा थाना लोर जिला रीवा ने लोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका 22 वर्षीय पुत्र संजय उर्फ संजू 24 मई को घर से भोपाल के लिए नौकरी करने निकला था किन्तु 25 मई को उसी के फोन से अज्ञात व्यक्ति का फोन काल आया जिसमें व्यक्ति ने कहा कि में महाराष्ट्र से बोल रहा हूं तुम्हारा लडक़ा हमारे कब्जे में है यदि इसे सलामत चाहते हो तो इसके बैैंक खाते में 1 लाख रुपए डाल दो। उन्होंने संजू से परिजनों की बात कराई। रीवा पुलिस ने उक्त मामले में अनुसंधान में पाया कि जिस नंबर से फोन आ रहा था उसकी लोकेशन रतलाम की मिली। उक्त मामले में थाना प्रभारी राजेशसिंह चौहान के साथ उप निरीक्षक विजय सांगरिया, पीएसआई अशोकसिंह तोमर, आरक्षक तेजसिंह, साइबर सेल रितेशसिंह भदौरिया की प्रकरण का पर्दाफाश करने में विशेष भूमिका रही। टीम को 5 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की।

You missed

error: Content is protected !!