• Sat. Sep 19th, 2026

पत्रकार सभी को सम्मान देता है वह भी सम्मान का हकदार है : सीएसपी

BySurendra Jain

May 30, 2018

रतलाम। पत्रकार सभी को सम्मान देता है इसलिए वह भी सम्मान का हकदार है। उक्त विचार रतलाम प्रेस क्लब में आयोजित मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्मान समारोह में सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने व्यक्त किए श्री चौहान ने कहा की पुलिस और पत्रकार का काम कई मायनो में समान होता है दोनों ही समाज में बुराई को मिटाकर समाज की प्रगति के लिए काम करते है पुलिस का काम कानून सम्मत होता है और यही काम पत्रकार लेखनी के द्वारा करता है। मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मालवा क्षेत्र में मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इन कार्यों को निरंतर जारी रखने का स्थानीय इकाई को निर्देश दिया कार्यक्रम को जिला को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अशोक चौटाला ने भी संबोधित कर कहा कि बहुत कम मौके आते हैं जब पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाता है मुझे बहुत खुशी है कि मालवा श्रम जीवि पत्रकार संघ ने यह काम किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि साल के 365 दिन पत्रकार समाज की सेवा करता रहता है और समाज में व्याप्त विसंगतियों को उजागर कर समाज की भलाई के लिए काम करता है किंतु बहुत कम अवसर आते हैं जब पत्रकार का सम्मान किया जाता है। समाज को पत्रकार के कार्यों को देखते हुए उसका सम्मान करते रहना चाहिए इससे उसे अपने कार्य के लिए और ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है और वह मजबूती और ताकत के साथ मजलूम की आवाज उठा सकता है संबोधन के उपरांत पत्रकार प्रकाश उपाध्याय की स्मृति में नई दुनिया के पत्रकार नरेंद्र जोशी का सम्मान किया गया। पत्रकार रमेश लालवानी की स्मृति में बंसल न्यूज़ के सुशील खरे का सम्मान किया गया ओमप्रकाश दवे की स्मृति में हेमंत कोठारी का सम्मान किया गया रवींद्रनाथ भट्ट की स्मृति में विजय मीणा का सम्मान किया गया राधेश्याम ओझा की स्मृति में सुधीर जैन का सम्मान किया गया। सुशिल नहार के स्मृति में अजीत मेहता का सम्मान किया गया साथ कि फटकार खान का भी सम्मान किया गया स्वर्गीय श्रीमती सुरेश भाई जयंती स्मृति में समाजसेवी मोहनलाल पिरोदिया का सम्मान किया गया व शिक्षक राकेश देसाई का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल पाठक, विशिष्ट अतिथि अशोक चौटाला, अनीता कटारिया, सीएसपी विवेक सिंह चौहान थे। सीएसपी विवेक सिंह चौहान का भी उनके कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार और प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा की गई। कार्यक्रम में मालवा श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव दीपक जैन चिराग शाहबाज खान संजय उपाध्याय दीपेश ओझा संतोष तलोदिया लखन गहलोत प्रकाश तंवर विष्णु व्यास दिलीप शर्मा राजेश जैन नरेंद्र राठौड़, कटारिया कमरुद्दीन शेख विजय उपाध्याय प्रवीण धनोतिया देवेंद्र गहलोत एवं बहुत सारे सदस्य थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के समाजसेवी और पत्रकार मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!