रतलाम। ढोढर में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए जावरा भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ढोढर में एक खेत में युवक का शव मिला। मृतक की उम्र 35-40 वर्ष के लगभग है। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर चोट के निशान तो है लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि उसकी हत्या हुई है या ओर कोई घटना। क्योंकि धूप में बाडी पड़ी होने के कारण शव क्षतविक्षिप्त हो चुकी है। ढोढर चौकी प्रभारी अमितकुशवाह ने बताया कि मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। शव को पीएम के लिए जावरा ले जाया जा रहा है, शव क्षतविक्षिप्त होने के कारण अगर जावरा में पीएम नहीं हुआ तो रतलाम ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
ढोढर में युवक की लाश मिली, हत्या की आंशका
