रतलाम। जिला कलेक्टर रुचिका चौहान और स्क्क अमित सिंह ने किसान आंदोलन के तहत कलेक्टर सभाग्रह में रखी मीटिंग में साफ कर दिया यदि किसी भी आंदोलनकारी ने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की और किसी भी किसान को शहर में आने से रोका या उसके फल फूल सब्जी आदि को नुकसान पहुंचाया तो ऐसे लोगों को पुलिस तत्काल कार्रवाई कर कानून सम्मत कार्रवाई करेंगे किसानों की इस मीटिंग में बहुत सारे किसानो ने अपनी अपनी बात रखी ज्यादातर का मानना था कि किसान अपनी ओर से हिंसात्मक कार्यवाही नहीं करता है। इस तरह के आंदोलनों में राजनीतिक तत्व शामिल हो जाते हैं और राजनीतिक तत्व अपना उल्लू सीधा करने के लिए आंदोलन को पटरी से उतारते हैं और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए। जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि फोन नंबर 270 406 । 24 घंटे के लिए सक्रिय रहेगा किसी भी किसान को शहर माल लाने या किसी भी तरह की परेशानी हो तो इस नंबर पर संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकता है। उसको पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी स्क्क अमित सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कानून के दायरे में आंदोलन करने वाले किसी भी किसान को परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन अगर कोई भी किसान कानून हाथ में लेकर किसी अन्य किसान को परेशान करता है। उस को नुकसान पहुंचाता है तो तुरंत कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी मीटिंग में पुलिस प्रशासन के और राजस्व विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे इस अवसर पर कलेक्टर चौहान ने पत्रकारों से भी सुझाव मांगते हुए जनता को होने वाली परेशानियों से निपटने में सहयोग की अपील की।
