रतलाम सरकार पुलिस के माध्यम से किसानों को परेशान कर उनसे बांड ओवर भरवा रही है ताकि वे अपनी हक की लड़ाई के लिए सड़क पर नहीं आ सकें। लगातार पुलिस इसको लेकर दबाव बना रही है। उपरोक्त बात किसान नेता डीपी धाकड़ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। प्रदेश के 30 हजार अन्नदाताओं का 110, 116 की कार्यवाही के तहत बांड ओवर कर रही है जो कि किसानों का अपमान है। पुलिस लगातार मेरे घर पर आकर खोजबीन कर रही है मैैं बांड भरने को तैयार नहीं इनके खिलाफ न्यायालय में भी जाउंगा।
