• Mon. Aug 17th, 2026

पटवारी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

BySurendra Jain

May 27, 2018

रतलाम। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल एवं महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा ने होटल बालाजी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पिछले 32 सालों में हमारे साथ वाले दूसरे कर्मचारियों के पे स्केल हमसे बहुत आगे निकल गए हैं किंतु मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पटवारियों की न्याय संगत मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है पटवारी सरकार का 24 घंटे का मुलाजिम है उसके मूल काम के अलावा उससे ढेरों बेगारी के काम लिये जाते हैं। आज पटवारी सारा काम आन लाइन कंप्यूटर पर करता है फिर भी उसके पद को तकनीकी पद घोषित नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा की हमारे आंदोलन के चार चरण पूरे हो चुके है पांचवा चरण 1 जून से सामुहिक अवकाश पर जाने का है यदि अवकाश मंजूर नही किया जाता तो हम अपनी जायज मांगो के लिये 1जून से अनिश्चिकालीन कालीन हड़ताल पर जायेगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार में बैठे आला अधिकारियों व नेताओं की होगी जो हमारी जायज मांगो को बरसो से नजरअंदाज कर रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!