रतलाम। बाजना में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद आपको किस क्षेत्र में जाना है यह तय करना होगा आत्मविश्वास के साथ आप जैसा सोचोगे वैसा ही बनोगे लक्ष्य पर ध्यान रहे तो सफलता के लिए कोई रोक नहीं सकता है असंभव तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं है इरादे बुलंद हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
उपरोक्त बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाजना में आयोजित छू लो आसमान केरियर कॉउंसलिंग विद्यार्थी संवाद को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र से आए प्रतिभाशाली छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों से कहां की यह आपको तय करना है कि आपको क्या बनना है सफलता के लिए उत्साह उमंग होना चाहिए संकल्प लेकर परिश्रम कर कठिनाई का सामना करने वाले अवश्य सफल होते हैं उन्होंने कहा कि अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्रों को कोचिंग की व्यवस्था शिवराज सिंह चौहान की सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित बच्चों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि आप अपने भविष्य को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं आप स्वयं बताएं छात्रों ने सकरावदा निवासी भरत डोडियार ने कहा कि सैलाना क्षेत्र में सर्व सुविधा युक्तश संस्थान होना चाहिए।ताकी बच्चों को भटकना नहीं पड़े।इसके जवाब में ष्टरू बोले की प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त उच्च स्तरीय स्कूल प्रदेश के बेतूल में बनाने जा रहे हैं। जिसमें पाच हजार छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा दे सकेंगे। प्रदेश में साठ हजार अध्यापकों की नई भर्तियां होगी। जिले में बारहवीं में टॉपर रही अमीशा जोशी ने बताया कि जिले में एग्रीकल्चर कॉलेज वह भी सैलाना में खोलना चाहिए अभी वर्तमान में बहुत परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी जिज्ञासा अभी यानी कि वे क्या बनना चाहते हैं और आगे क्या करेंगे छात्रों के विचार जानने के बाद उन्होंने अपनी राय भी रखी तथा छात्रों के साथ अपने छात्र जीवन से लगाकर राजनीतिक जीवन तक की व्यथा भी सुनाई। मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण वह दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया। मंच पर जिला भाजपा अध्यक्ष कान सिंह चौहान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती संगीता विजय चारेल, पूर्व विधायक लाल सिंह देवदा उपस्थित थे।
प्रदेश में अध्यापकों की साठ हजार भर्तियां होगी, परिश्रम से ही सफलता मिलती है : मुख्यमंत्री
