रतलाम। रतलाम में पूर्व में एसडीएम रहे दिनेश चंद्र सिंघी चुनाव पर्यवेक्षक बन कर चुनाव की तैयारी का जायजा लेने रतलाम आ रहे है। श्री सिंघी ने खबर पक्की से चर्चा में बताया की वे 23 या 24 मई को रतलाम आयेगे और मतदाता सूचियों को अधतन करने ईवीएम मशीन और वीवीपीटी सबंधी ट्रेनिंग की तैयारियों का आंकलन करेगे और सुव्यवस्थित चुनाव सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन ने क्या तैयारी कर रखी और इसमें क्या कमीबेशी है का अध्ययन कर रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौपेंगे।
