रतलाम। जिले के जावरा क्षेत्र में लगातार गोलीबारी व लुट की घटना बढ रही थी। जिस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य एसपी रतलाम ने एएसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में सीएसपी जावरा आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में जावरा शहर पुलिस एसआईटी टीम को हथियारों के बारे में खोजबीन कर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए टीम का गठन किया गया। जिसमें जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी को मुखबीर से सूचना मिली की ताल निवासी सलमान लोहार व अनवर उर्फ अन्नू अवैध हथियार बेचने के लिए जावरा शहर आये हुए है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अमित सिंह ने बताया कि सलमान लोहार अवैध हथियार बेचने अपने साथी के साथ जावरा आए हुए है पुलिस ने नाके बंदी कर अजमेरी गेट चौराहे पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस ने पकडा नाम पता पुछने पर सलमान लोहार पिता मोहम्मद नजीर जाति लोहार (27) निवासी ताल व अनवर उर्फ अन्नू मंसूरी पिता अकरम 23 साल देवासी मंडावर दरवाजा ताल होना बताया उनके पास से एक देसी पिस्टल जिंदा राउंड मिला।
पूछताछ करने पर सलमान ने बताया कि एक रिवाल्वर एक पिस्टल और घर पर ताल रखी है। तथा अमजद पिता अहमद खां निवासी ताल को भी एक पिस्टल व देशी बोर कट्टा आशिक पिता असवाक निवासी काजीवाडा ताल को एक पिस्टल तथा आकाश उर्फ नारू पिता शंकरलाल निवासी ताल को 12 बोर का कट्टा बेचा है।
सलमान ने पुलिस को बताया कि वह यह हथियार भाटिया नामक सिकलीगर निवासी सिंघाना धार से लाकर जावरा ताल क्षेत्र में बेचता था। सलमान हथियार 7 हजार रूपये में खरीद कर जावरा क्षेत्र में 14 से 15 हजार रूपये मे बेचता था। जिसके से क्षेत्र में पिस्टल की नोक को देसी कट्टे की नोक पर लूट की घटनाएं बढ रही थी।एसपी ने बताया कि सलमान लोहार वह अमजद पर पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड शहर थाना में है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में दो व्यक्ति टीपू वाजिद निवासी ताल अभी फरार है उनके पकड़े जाने पर और भी हत्या जप्त होने की संभावना है।
अवैध हथियार सहित पांच धराए दो फरार
