• Mon. Aug 17th, 2026

दुषित पानी पीने से 3 की मौत

BySurendra Jain

May 14, 2018

रतलाम। जिले के रावटी के ग्राम पंचायत सैलेज देवदा की सरपंच सहित तीन की दुषित पानी पीने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतिकाओं का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सैलेज मईडा निवासी मयाबाई पति प्रभुलाल भूरिया उम्र 32 वर्ष (ग्राम पंचायत सैलेस देवदा की सरपंच), मायाबाई की सास देवलीबाई पति मनजी भूरिया उम्र 65 वर्ष एवं चचेरी नंनद सीमा पिता लालहिंग उम्र 16 वर्ष की मौत हो गई। जबकि मृतिका सीमा की मां केशरीबाई पति लालहिंग भूरिया उम्र 60 का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि दुषित पानी पीने से यह हादसा हुआ है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि हेंडपंप से पानी भर कर घर लाया गया था और वहीं पानी घर में मटके में भरा था। रविवार दोपहर को देवलीबाई ने पानी पीया था जिससे उनकी तबियत खराब होने पर रावटी के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया था जहां उनकी मौत हो गई थी। परिजन बगैर पीएम कर शव को गांव ले गए थे। वहां शाम को मायाबाई, सीमा एवं केशरीबाई की भी तबियत खराब होने पर उन्हे उपचार के लिए देर रात को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां सोमवार सुबह मायाबाई ने दम तोड़ दिया और सुबह 10 बजे सीमा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हेंडपंप का पानी सभी लोग पीते है लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ है। मटके का पानी पीने वाले प्रभावित हुए है। सम्भवत: मटक के पानी में किसी ने जहरा पदार्थ मिलाया होगा और फिर कोई जहरीला जानवर मटके में गिर गया होगा। इससे यह हदासा हुआ। पुलिस ने मटके का पानी अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!