• Mon. Aug 17th, 2026

महापौर और आयुक्त की नाकामयाबी का गुस्सा विधायक पर फूटा

BySurendra Jain

May 11, 2018

रतलाम। पेयजल के लिए जनभागीदारी की रकम जमा करने के बावजूद पानी की किल्लत झेल रहे श्रृंगी नगर वासियों का गुस्सा आज फुट पड़ा। इस भयानक गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रही श्रंगी नगर की महिलाओं ने आज चक्काजाम का आयोजन किया और महापौर और नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद बाबूलाल गरवाल के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस प्रदर्शन चक्का जाम और नारेबाजी में खास बात यह रही कि नगर निगम महापौर आयुक्त और पार्षद की नाकामयाबी का ठीकरा स्थानीय विधायक चेतन कश्यप पर भी फूटा। महिलाओं द्वारा जहां महापौर नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नारे लगाएं यदि नगर निगम द्वारा अपनी कार्यप्रणाली को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में स्थानीय विधायक चैतन्य काश्यप को भी अपने तमाम काम के बावजूद घटिया निगम प्रशासन की वजह से लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते यदि निगम समय रहते यदि निगम प्रशासन समय रहते यदि निगम प्रशासन ने सीवरेज लाइन के लिए खोदी सडक़ो की युद्ध स्तर पर मरम्मत नहीं की और पेयजल की स्थिति को नहीं सुधारा तो आने वाले बारिश के मौसम में लोगों को बहुत परेशानी झेलना पड़ेगी। जिसकी सारी जवाबदारी निगम महापौर और आयुक्त की होगी अब जबकि चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है उसके बाद भी नगर निगम कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। मार्च के महीने में पास होने वाला बजट मई होते-होते भी पास नहीं हो पाया है। इससे नगर निगम की पूरी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

You missed

error: Content is protected !!