रतलाम। पिछले दिनों पानी के संकट को देखते हुए विधायक द्वारा 13 लाख की मोटर देने को को कांग्रेस पार्षद दल व पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने शहर की जनता का अपमान बताया है उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी फैक्टरी की पुरानी मोटर देकर विधायक मुफ्त की वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं कांग्रेस पार्षद दल की यास्मीन शेरानी रजनीकांत व्यास साबिर हुसैन पंकज परिहार राजीव रावत आदि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह आरोप लगाए उन्होंने बताया कि 140 करोड़ का टैक्स देने वाली जनता का यह अपमान है। निगमायुक्त विधायक के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया कि महापौर कह रही है कि आयुक्त उनकी सुन नहीं रहे है और बड़े पॉलिटिशियन है और जनप्रतिनिधियों के मुताबिक काम नहीं कर रहा है उसके बावजूद ऐसे आयुक्त को रतलाम में क्यों बना रखा है क्या मध्य प्रदेश सरकार भी दिवालिया हो गई है जो रतलाम की पानी की समस्या के लिए 1300000 की मोटर नहीं दे सकती और उसे दान लेना पड़ रहा है नगर निगम के अकर्मण्यता का यह हाल है कि फरवरी में पेश होने वाला बजट मई के मध्य में भी पेश नहीं हो पाया है। कमजोर महापौर के चलते निगम में नौकरशाह का बोलबाला है और नौकरशाह भी अपनी अकर्मण्यता को छिपाने के लिए विधायक का सहारा लिए हुए है आयुक्त और महापौर की अक्षमता को लेकर कांग्रेस पार्षद दल शीघ ही कटोरा कटोरा यात्रा का आयोजन करेगा और जनता से चंदा ले कर नगर निगम को भेंट करेगा।
