• Sun. Aug 2nd, 2026

इंदौर, मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या मामला, आरोपी को दोहरी फांसी की सजा

BySurendra Jain

May 12, 2018

इंदौर : 4 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दोहरी फांसी की सजा सुनाई है। । इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच भारी पुलिस बल के साथ आरोपी नवीन को कोर्ट रुम नंबर 55 में लाया गया। मीडियाकर्मियों को कोर्ट रूम के भीतर जाने पर रोक लगाई गई है। गौरतलब है आरोपी नवीन ने मासूम को उठाकर ले गया था और दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर फेक दिया था। वारदात 20 अप्रैल तड़के हुई थी। राजवाड़ा क्षेत्र में ओटले पर सो रहे परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी साढ़े तीन माह की बच्ची गायब है। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो बच्ची का शव शिवविलास पैलेस के एक कॉम्प्लेक्स में पड़ा मिला। बच्ची की हत्या के पहले उससे दुष्कर्म हुआ था। स्पेशल टीम ने महज 12 घंटे में आरोपित नवीन उर्फ अजय घडके को हिरासत में ले लिया था। वारदात के 7वें दिन 27 अप्रैल को अभियोजन का पक्ष रख रहे जिला अभियोजन अधिकारी अकरम शेख ने आरोपित के खिलाफ चालान और ट्रायल प्रोग्राम पेश कर दिया था। जज ने 7 दिन तक सात-सात घंटे सिर्फ इसी केस को सुना और 21 दिन में सुनवाई पूरी होने के बाद 23वें दिन फैसला सुना दिया। बता दें कि नया कानून बनने के बाद यह पहला मामला है, जहां आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है।

error: Content is protected !!