भोपाल। कर्ज और फसलों के दाम सही नही मिलने के कारण मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्या की दर बढ़ गई है पिछले 1 महीने में मध्यप्रदेश के अंदर 17 किसानों ने आत्महत्या कर ली हैं। केंद्र और राज्य सरकार के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के तमाम दावों के बावजूद किसानों की माली हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है और किसान कर्ज के बोझ में दबता चला जा रहा है यही कारण है की मध्य प्रदेश में किसानों के मरने की दर अचानक बढ़ गई है और पिछले 1 महीने में 17 किसानों ने आत्महत्या कर ली है कुछ ही महीनों में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और ऐसे में किसानों के आत्महत्या की दर बढऩा सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच सकता हैं।
