• Thu. Jul 30th, 2026

टोल बेरियर मैनेजर को गोली मारकर 24 लाख की लूट

BySurendra Jain

May 7, 2018

-रास्ते में पकड़ने आए पुलिस वालों पर भी फ़ायरिंग ।
ग्वालियर। सिटी सेंटर पॉश इलाक़े में हथियारबंद बदमाशों ने टोल बैरियर को गोली मारकर २४ लाख लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों की पुलिस से झूमा झटकी भी हुई। जबकि निहत्थे पुलिस वालों पर बदमाश ताबड़तोड़ गोली चलाकर भागने में कामयाब रहे।
विश्वविद्यालय थाना पुलिस के मुताबिक़ पार्थ टोल बेरियर मोहनपुर के मैनेजर बृजेन्द्र सिंह तोमर अपने स्टाफ के साथ सिडींकेट बैंक सिटी सेंटर शाखा में दोपहर १२:४५ बजें २४ लाख रुपए जमा कराने आए थे। यहाँ नीली रंग की पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने उनसे नगदी भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब मैनेजर ने विरोध किया तो बदमाश ने सीधे पिस्टल से उसे गोली मारी और बैग छीनकर भाग निकले। तक़रीबन २० मीटर दूरी पर अपनी बाइक सुधारने खड़े दो सिपाहियों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश भी की। झूमाझटकी मे एक बदमाश मौक़े पर पटक भी लिया। जबकि बदमाशों ने निहत्थे पुलिस वालों पर ताबड़तोड़ चार गोलियाँ चला दी। जिससे घबराएँ सिपाहियों ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद नगदी भरा बैग लेकर बदमाश भाग निकले। वारदात के बाद एएसपी अमन सिंह राठौड़, डीएसपी क्राइम ब्रांच रत्नेश सिंह तोमर, टीआई अखिलेशपुरी गोस्वामी दल बल के साथ पहुँचे। यहाँ पुलिस ने चश्मदीदों ये हुलिया जानने के बाद बदमाशों की घेराबंदी शुरु की। खबर लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग़ नही लगा।
-आज ही नही आया गार्ड
खास बात यह रही कि रोज मैनेजर गनमैन लेकर कैश जमा कराने आते थे। आज ही गनमैन उनके साथ नही आया। पुलिस को आशंका है कि वारदात पूरी रैकी होने के बाद हुई है।

error: Content is protected !!