• Fri. Sep 18th, 2026

विधानसभा चुनाव की तैयारियों शुरू, नौ मई से प्रशिक्षण

BySurendra Jain

May 7, 2018

भोपाल। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नौ मई से निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम प्रारंभ हो जाएगा। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सात जुलाई तक विभिन्न् चरणों में प्रशासन अकादमी में होगा। इसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े नियम-कायदों की जानकारी दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने बताया कि सभी कलेक्टरों को चुनाव से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। आयोग के प्रमाणीकरण कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। ये 741 निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

इनका दिया जाएगा प्रशिक्षण

अभ्यर्थियों की पात्रता एवं अपात्रता, नामांकन, नाम निर्देशन-पत्रों की जांच, डाक मत पत्र, नामांकन वापसी की प्रक्रिया, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन, ईवीएम एवं वीवीपैट, चुनाव क्षेत्र संबंधी योजना, वल्नरेबल मेपिंग, सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्यय की निगरानी, मतदान के दिन की व्यवस्थाएं, मतदान दल एवं मतदान कर्मी और मतगणना व नतीजा परिणाम की घोषणा।

You missed

error: Content is protected !!