• Thu. Oct 1st, 2026

क्रिकेट का सट्टा करते दो गिरफ्तार, 20 लाख से अधिक की सौदा पर्ची मिली

BySurendra Jain

May 5, 2018

रतलाम /औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने काटजू नगर में एक मकान पर दबिश देकर मकान की तीसरी मंजिल पर क्रिकेट के सट्टे की खाईवाली करते दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20लाख76हजार रुपए के क्रिकेट के सट्टे के कागजाज 13 मोबाइल फोन एक लैपटॉप एक टीवी सामग्री जप्त की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईपीएल टूर्नामेंट में शनिवार शाम चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर्स के बीच चल रहे मैच क्रिकेट के सट्टे की खाईवाली चल रही है। इस पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दबिश दी तो मकान की तीसरी मंजिल पर आशीष काबरा पिता संतोष काबरा 36 निवासी काटजू नगर और उसका साथी आकाश जैन पिता सुभाष जैन 25 निवासी मोहन टॉकीज, क्रिकेट के सट्टे की खाईवाली करते दोनो को गिरफ्तार कर लिया उनके पास 13 मोबाइल फोन में 8मे सिम लगी हुई थी और 5 बिना सिम के अन्य सामग्री जप्त की गई । आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान के विदेश में सट्टा कीर्ती आकाश ने प्रधान आरक्षक योगेंद्र यादव आरक्षक नारायण सिंह जितेंद्र मोहन झाला के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।

You missed

error: Content is protected !!