• Mon. Aug 17th, 2026

किसानों के साथ हम्मालों ने की मारपीट, किसानों ने किया चक्काजाम

BySurendra Jain

May 7, 2018

रतलाम। अपनी उपज मंडी में लेकर आएं किसान के साथ अनाज तोलते समय हम्मालों ने रुपये की मांग की जिसे किसानों ने देने से मना किया तो हम्मालों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद आक्रोशित किसानों ने सालाखेड़ी-रतलाम रोड़ जाम कर दिया। इसलिए वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इधर प्रशासन को सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस दल नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान, स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी अजय सागवान, एसडीएम अनिल भाना मंडी पहुंचे। जानकारी के अनुसार नंदवासला निवासी किसान सतपालसिंह अपने भाई कमल के साथ व बेटा दीपक के साथ गेहूं की उपज मंडी में बेचने आया था। बड़े तोल कांटने पर तुलवाने के बाद अरमानिया ट्रेडर्स पर पहुंचा जहां पर उपस्थित हम्मालों ने गेहूं की फसल तोलने के लिए किसान से रुपये की मांग की नहीं देने पर गाली गलौच करते हुए लोहे से निर्मित सुपडी से किसान को मार दी। जिसे सतपाल की आंख में चोंट आई। उसके बाद किसानों ने चक्काजाम कर दिया।

You missed

error: Content is protected !!