• Fri. Nov 6th, 2026

मंडी व्यापारी को लूटने का प्रयास, लोगों ने दो लुटेरों को पकड़ा

BySurendra Jain

May 4, 2018

रतलाम। जिले की जावरा मंडी में गेहूं का व्यापार करने वाले सुरेश पाटनी के साथ तीन लुटेरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया गया। पाटनी और लोगों ने 2 आरोपियों का सामना कर उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। उनका तीसरा साथी हवाई फायर करते हुए मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को व्यापारी पाटनी सोमवारिया की ओर से बाइक से अपने घर रामबाग स्थित सागर मोती कॉलोनी जा रहे थे। तभी गोर्धननाथ चौराहे पर गली में पहले से खड़े लुटेरों ने पाटनी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरते ही बदमाशों ने पाटनी का बैग और एक सूटकेस छीनने का प्रयास किया। पाटनी ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया और शोर मचाया तो गली के दूसरी और खड़े भाजपा युवा मोर्चा के आईटी सेल के प्रदेश सह प्रभारी राहुल उपमन्यु ने बाइक पर बैठ कर भाग रहे लुटेरो को पीछे से पकड़ लिया।

इतने में पाटनी भी पहुंच गए और दोनों ने बाइक को पकड़ लिया, लुटेरे बाइक को भगाने लगे। इस दौरान पाटनी बाइक के साथ रगड़ते हुए चले गए, रामबाग में खुदी हुई सड़क होने से बाइक गिर गई और मोहल्ले वालों की मदद से दोनों आरोपितो को पकड़ लिया गया। वहीं इस घटना में तीसरा आरोपी हवाई फायर करता हुआ बाइक पर भाग निकला। पाटनी के अनुसार बैग में करीब 60 से 70 हजार रुपये, हिसाब के पेपर और दस्तावेज थे।

पकड़े गए आरोपियों के नाम नूरमोहम्मद निवासी हाथीखाना जावरा, लियाकत खान निवासी नोगावां थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ है। वहीं आसिफ निवासी नोगावां तहसील अरनोद जिला प्रतापगढ़ फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!