• Fri. Sep 18th, 2026

समता परिसर में सूने मकान से हजारों की चोरी

BySurendra Jain

May 4, 2018

रतलाम। समता परिसर निवासी गोपाल पिता वजेराम पोरवाल के यहां अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गोपाल ने बताया कि उसके पिता का निधन लगभग एक माह पूर्व हुआ है। एक माह का कुंभ देना था इसलिए वह गुरुवार रात को अपने गांव सावंतपुरा (भाटपचलाना) गया था। शुक्रवार सुबह पडोसियों का फोन आया की तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर मैं तुरंत रतलाम पहुंचा। यहां आकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने के साथ ही घर में रखी दो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। बदमाश अलमारी में रखे 55 हजार रुपए एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। उसने बताया कि पिताजी के कार्यक्रम के लिए सारा सामान रतलाम ले गया था जिसका बिल चुकाना था इसलिए घर में नगदी रख रखी थी। बिल नहीं देने के कारण वह रुपए नहीं चुका पाया था।

You missed

error: Content is protected !!