रतलाम। फिल्म मालवा मराठा की टीम ने बुधवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से उनके चेंबर में भेंट की। कलेक्टर में निर्माता-निर्देशक हरिश शर्मा को उनकी फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संवाद लेखक तुषार कोठारी, पटवारी धुव्र निनामा, मदनलाल, नवीन रुद्राक्ष एवं प्रेसक्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहां की आपके फिल्म को रिलीज होने दीजिए और इसकी सफलता के पश्चात शासन से आपको जो भी मदद चाहिए रतलाम में फिल्म उद्योग के विकास के लिए उसके लिए प्रस्ताव बनाएंगे। हरसंभव मदद दिलवाई जाएगी और फिर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रतलाम जिले के लिए जो भी प्रयास होगा वह किया जाएगा।
