• Fri. Sep 18th, 2026

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, भक्तों ने किए अखंड ज्योति के दर्शन

BySurendra Jain

Apr 30, 2018

बद्रीनाथ। चार धाम यात्रा अपने चरम की ओर बढ़ रही है। सोमवार को ब्रह्‌म मुहूर्त में बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खोल दिए गए। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी तथा गाड़ू घड़ा यात्रा भी बद्रीनाथ पहुंच गई है।कपाट खोलने के लिए बदरीनाथ मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया। रविवार को पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उद्वव और कुबेर की डोलियों के साथ शंकराचार्य गद्दी व गाड़ू घड़ा यात्रा सुबह 10 बजे रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के नेतृत्व में बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। यात्रा दोपहर बाद बद्रीनाथ पहुंची।पूजा अर्चना के बाद परंपरानुसार रात्रि विश्राम के लिए उद्वव डोली को रावल निवास और कुबेर की डोली नंदा मंदिर में विराजित की गई। बताया जा रहा है कि इस विशेष अवसर के लिए करीब तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने के अवसर पर भक्तों ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस मौके पर भक्तों को घृत कंबल का प्रसाद भी मिलेगा। छह माह तक भगवान बद्रीविशाल इसी घृत कंबल पर रहते हैं।

You missed

error: Content is protected !!