• Fri. Sep 18th, 2026

सेना को बड़ी कामयाबी, समीर टाइगर ढेर

BySurendra Jain

Apr 30, 2018

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने एक और बड़ा आतंकी को मार गिराया है। पुलवामा जिले में हुए मुठभेड़ में आतंकी समीर टाइगर के मारे जाने की सूचना है। दक्षिण कश्मीर के द्रबगाम पुलवामा में सोमवार को उस समय गोलियों की आवाज गूंज उठी,जब सुरक्षाबलों के एक दल ने आतंकियों को पकड़ने के लिए गांव में अभियान छेड़ा। आतंकी समीर टाइगर पर 10 लाख का इनाम बताया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल पर बड़ी संख्या में जमा हुए हिंसक तत्वों और सुरक्ष्राबलों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई। पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। जवानों ने जैसे ही तलाशी लेते हुए आतंकी ठिकाना बने मकान की तरफ कदम बढ़ाए, आतंकियों ने वहां से भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। एसएसपी पुलवामा मोहम्मद असलम चौधरी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद किए जा रहे हैं। आतंकियों की सही संख्या अभी पता नहीं चली है,लेकिन वहां दो से तीन आतंकी हो सकते हैं।

You missed

error: Content is protected !!